{"_id":"92064170811655631bcad52b8bd6f21c","slug":"teacher-looted-of-36-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े शिक्षक से 36 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े शिक्षक से 36 हजार रुपये की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे शिक्षक से बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के जोर पर 36 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित व्यवसायी की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
हलियापुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी राम अचल सिंह क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल पिपरी में सहायक अध्यापक हैं।
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे राम अचल सिंह ग्रामीण बैंक से 36 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वे बल्दीराय में स्थित बीआरसी पर विभागीय काम से पहुंचे थे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे बीआरसी से काम खत्म होने के बाद वे वापस बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में डीह के पास स्थित पीतांबर बाबा के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर 36 हजार रुपये और मोबाइल सेट लूट लिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए। शिक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन