{"_id":"df1ed736f8d1832248ad1f092b4cf6cc","slug":"suspense-over-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से हुई मौतों से नही उठा पर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली शराब से हुई मौतों से नही उठा पर्दा
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान स्थल बगाही प्राथमिक विद्यालय से चंद फासले पर जहरीली शराब पीने से हुई दो मौतों से बृहस्पतिवार को पर्दा नहीं उठ सका है। शराब पीने वाले तीसरे व्यक्ति का 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल रहा है। पीड़िता की पत्नी ने पुलिस से पति की तलाश करने की मांग की है।पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों मृतकों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
बुधवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बगाही प्राथमिक विद्यालय में मतदान हो रहा था। विद्यालय से ठीक पीछे गांव के ही निरहू का बैठका है।
विज्ञापन
वहां बैठकर जगमोहन उर्फ मटरू (45) पुत्र राम किशोर कनौजिया, वंशी (42) पुत्र लोधे कनौजिया निवासी लुड़ियावां थाना जगदीशपुर और निरहू देसी शराब पी रहे थे। शराब पीने से जगमोहन उर्फ मटरू और वंशी की मौत हो गई थी जबकि निरहू लापता हो गया था। 36 घंटे बाद भी निरहू का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
निरहू की पत्नी अनीता की मानें तो मतदान के दिन जगमोहन और वंशी के साथ ही उसका पति शराब लेकर घर पहुंचे थे। शराब की शीशी लेने के बाद तीनों बगाही प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित उसके बैठके में गए थे। तब से उसके पति का पता नहीं चल रहा है।