फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sub Inspector beat the teacher

दरोगा ने शिक्षक को पीटा, विरोध में हंगामा

Wed, 16 Sep 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर के निरालानगर मोहल्ले में स्कूल वाहन लेकर जा रहे शिक्षक की बुधवार सुबह दरोगा ने पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से नाराज अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य लोगों ने कोतवाली को घेर लिया। घंटे भर तक कोतवाली में चले बवाल के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय कल्याण गांव निवासी सुरेश तिवारी (32)  कादीपुर कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड में शिक्षक हैं। बुधवार को स्कूल से संबद्ध वाहन के चालक के नहीं आने पर शिक्षक सुरेश तिवारी वाहन को लेकर निराला नगर मोहल्ले में बच्चों को लेने गए थे। निरालानगर में ही कादीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा एके सिंह किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि मकान के सामने गाड़ी खड़ी करने से नाराज दरोगा एके सिंह ने शिक्षक सुरेश तिवारी से गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। आरोपी दरोगा ने शिक्षक को धमकाते हुए दोबारा मोहल्ले में नहीं आने को कहा। शिक्षक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शुक्ल व अन्य शिक्षकों को दी। इसी बीच आरोपी दरोगा एके सिंह ने प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शुक्ल को फोन करके धमकाया और कोतवाली आने को कहा। विद्यालय में इस पर विचार-विमर्श चल ही रहा था कि कोतवाली के चार सिपाही दो बाइक से स्कूल पहुंच गए। सिपाही मुख्य गेट को खुलवाकर स्कूल के अंदर घुुस गए। आरोप है कि सिपाहियों ने भी शिक्षकों व अन्य स्टाफ को गालियां देते हुए धमकाया। उधर, इस बात की चर्चा आम होते ही लोगों में रोष फैल गया। आक्रोशित अध्यापक, अभिभावक व अन्य लोग कोतवाली पहुंच गए। लोग आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। लोगों के धरने पर बैठने की जानकारी पाकर एसडीएम रामअभिलाष कोतवाली पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। धरने पर बैठे शिक्षक व अन्य लोग दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी कोतवाल अनिल सोनकर ने आरोपी दरोगा एके सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर दो बजे से शुरू हुआ धरना तीन बजे समाप्त हुआ। धरने में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शुक्ल, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बांकेबिहारी पांडेय, दिनेेश सिंह, रामसकल शुक्ल, आनंद दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, मोहित, सर्वेश सिंह, घनश्याम चौहान, विनोद सोनी, छेदी सिंह समेत कई शिक्षक, अभिभावक व स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर आरोपी दरोगा एके सिंह के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा का कोतवाली से ट्रांसफर भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed