फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student got hurt in School

छात्र पर गिरीं स्कूल के प्रसाधन की ईंटें

Fri, 21 Jul 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 21 Jul 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Student got hurt in School
छात्र गंभीर - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक पाठशाला रायभानपुर में शुक्रवार की दोपहर एक छात्र पर प्रसाधन की ईंटे भर-भराकर गिर पड़ीं। घायल छात्र को शिक्षकों ने सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो प्रसाधन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ था। घटिया निर्माण ही हादसे की वजह बना।    

विज्ञापन


  
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला रायभानपुर में गांव का हिमांशु (7) पुत्र मंगरू कक्षा दो में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह वह विद्यालय पढ़ने गया था। दोपहर में हिमांशु प्रसाधन के पास से गुजर रहा था तभी प्रसाधन की ईंटें भर-भराकर गिर पड़ीं। हिमांशु उसकी चपेट में आ गया। यह नजारा देख स्कूल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में शिक्षक घायल हिमांशु को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रसाधन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। ईंटें गिरने की यही मुख्य वजह है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गु्स्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed