फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP leader dies in accident

सपा नेता की हादसे में गई जान

Wed, 05 Jul 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 05 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
SP leader dies in accident
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य प्रेमलाल सिंह को बाइक से घर जाते समय हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में परिवारीजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सपा नेता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।             

विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के इरूल राघवपुर गांव निवासी प्रेमलाल सिंह (45) समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य थे। मंगलवार की सुबह वे मुख्यालय पर पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने गए थे। रात करीब आठ बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के डोडापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने प्रेमलाल सिंह की बाइक संख्या यूपी 44 एएम 3294 को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना के बाद पहुंचे द्वारिकागंज पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य यादव घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सपा नेता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्स
विज्ञापन


कों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन प्रेमलाल सिंह को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवारीजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सपा नेता के शव का लखनऊ में ही पोस्टमॉर्टम कराया गया। देर शाम शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कुछ लोग सपा नेता प्रेमलाल सिंह की मौत को दुर्घटना नहीं मान रहे हैं। वे हत्या की आशंका जता रहे हैं। यह आशंका अनायास भी नहीं है। प्रेमलाल सिंह की एक बड़े शराब व्यवसायी से रंजिश का मामला पहले चर्चा में रहा है। एक बार प्रेमलाल सिंह ने मीडिया से मुखातिब होकर खुद भी इसकी आशंका जताई थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed