{"_id":"59cd254a4f1c1bb7538b4cf1","slug":"sdo-attacks-old-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ विद्युत ने बुजुर्ग उपभोक्ता का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ विद्युत ने बुजुर्ग उपभोक्ता का सिर फोड़ा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र पर मची अफरतफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल ज्यादा आने की शिकायत से नाराज पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक बुजुर्ग विद्युत उपभोक्ता को धुन दिया। एसडीओ की पिटाई से बुजुर्ग का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। बुजुर्ग को खून से लथपथ देख लोग आक्रोशित हो उठे और इसकी सूचना पुलिस को दी। भीड़ का आक्रोश बढ़ता देख एसडीओ ने कार्यालय का गेट अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीओ को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पूरे गुजरन मजरे चंदईपुर निवासी शिवकुमार यादव (61) पावर कॉर्पोरेशन के घरेलू विद्युत उपभोक्ता हैं। बृहस्पतिवार दोपहर शिवकुमार अपने कनेक्शन का बकाया बिल जमा करने शहर स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पहुंचे थे। 2,109 रुपये का बकाया जमा करने के बाद शिवकुमार एसडीओ रामआसरे सिंह के पास गए और घर पर मीटर लगा होने के बावजूद उसकी रीडिंग नहीं किए जाने और उपभोग से अधिक बिल भेजने की शिकायत की। शिकायत सुनते ही एसडीओ भड़क गए और अपशब्द कहते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। एसडीओ की पिटाई से उपभोक्ता का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
बुजुर्ग उपभोक्ता के साथ मारपीट होते देख लोगों की भीड़ बढ़ी तो एसडीओ ने कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना तत्काल एसएचओ अनिरुद्ध सिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलवाकर एसडीओ को भीड़ से बचाकर थाने ले आई, जहां कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसडीओ के पुलिस हिरासत में पहुंचने के बाद थाने पहुंचे विद्युत उपभोक्ता ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। एसएचओ अनिरुद्ध ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने की तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन