फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rationshop keeper sold kerosene

कोटेदार ने बेचा केरोसिन

Tue, 30 Aug 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 30 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rationshop keeper sold kerosene
एसडीएम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

केरोसिन तेल डिपो से ग्रामीणों को मिलने वाला केरोसिन उठाकर बाजार में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने बाजार में केरोसिन बेचकर घर लौट रहे कोटेदार को दौड़ा लिया। कोटेदार मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप पर लदा पांच ड्रम तेल व दो खाली ड्रम ग्रामीणों ने कब्जे में  ले लिया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर को पीटने के लिए ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम की जांच में कोटेदार दोषी पाया गया है। एसडीएम ने कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देते हुए उसका कोटा निरस्त करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा शरीफपुर गांव में कोटेदार ईश्वर नाथ का कोटा है। मंगलवार को कोटेदार ईश्वरनाथ सुल्तानपुर शहर स्थित डिपो से केरोसिन की उठान करने पहुंचा था। कोटेदार डिपो से 1295 लीटर केरोसिन सात ड्रमों में भरकर पिकअप से निकला था। कोटेदार ने दो ड्रम में लदा करीब 220 लीटर केरोसिन बाजार में ही बेच दिया। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीण सैदपुर के पास कोटेदार का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे कोटेदार बाइक के साथ पिकअप लेकर आता दिखा। ग्रामीणों ने कोटेदार को रोका तो वह भाग निकला जबकि पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिकअप पर सात ड्रम में मात्र पांच में ही तेल मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर जयसिंहपुर फूलचंद व सप्लाई इंस्पेक्टर सदर राम कुंवर आर्या जांच के लिए सैदपुर के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों पर कोटेदार से घूस लेने का आरोप लगाते हुए दौड़ा लिया।


दोनों अधिकारी जान बचाकर भाग निकले। मामले की सूचना पाते ही एसडीएम सदर दिनेश गुप्ता खुद जांच के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने एसडीएम को पूरी घटना बताई। एसडीएम की जांच में इसकी पुष्टि हुई की दो ड्रम केरोसिन बाजार में बिक गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed