{"_id":"5794ef284f1c1b2d32c4b6cc","slug":"ration-worth-rupees-thousand-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 बोरी चावल और 14 बोरी गेहूं बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 बोरी चावल और 14 बोरी गेहूं बरामद
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में बिकने जा रहे सरकारी राशन को पुलिस ने शनिवार की रात एसडीएम सदर की सूचना के बाद वाहन समेत पकड़ लिया। वाहन में रखे 29 बोरी चावल और 14 बोरी गेहूं को पुलिस ने ब रामद किया है। पुलिस ने आरोपी वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है। बरामद राशन की बोरियों पर सरकारी टैग चस्पा था।
विज्ञापन
एसडीएम सदर दिनेश गुप्ता को शनिवार की रात सूचना मिली कि धम्मौर कस्बे में पिकअप संख्या यूपी- 44 टी 6754 पर सरकारी राशन लदकर बाजार में बिकने जा रहा है। एसडीएम ने तत्काल इसकी सूचना धम्मौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कस्बे के पास ही पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही वाहन मालिक हनुमान प्रसाद ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। वह वाहन के आगे लेट गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह उसे सड़क से हटाकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी में 29 बोरी चावल और 14 बोरी गेहू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी हनुमान प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसडीएम सदर ने बताया कि बरामद राशन के बोरियों पर सरकारी टैग लगा है। बरामद राशन किस कोटे का है। इसकी जांच की जा रही है। मामले की सूचना डीएम को दी गई है।
विज्ञापन