{"_id":"58efadef4f1c1b9d36cf8dec","slug":"question-paper-out-for-the-fouth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन में चौथी बार अविवि का पेपर आउट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 दिन में चौथी बार अविवि का पेपर आउट
Amarujala Bureau
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पेपर आउट होने से आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का प्रश्नपत्र 13 दिन में चौथी बार लीक हो गया। बृहस्पतिवार को पहली पाली में आयोजित होने वाले बीएससी प्रथम वर्ष के फिजिक्स प्रथम का हस्तलिखित प्रश्नपत्र बुधवार को ही वाट्स एप पर वायरल हो गया था। लगातार प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं और उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के मुताबिक अवध विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार को पहली पाली में बीएससी प्रथम वर्ष फिजिक्स प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निर्धारित थी। परीक्षा का हस्तलिखित प्रश्नपत्र बुधवार की शाम को ही वाट्स एप पर वायरल हो गया था। जिस तरह पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, उसको देखते हुए परीक्षार्थियों ने फिजिक्स के इस लीक हुए हस्तलिखित पर्चे पर भी विश्वास किया। सुबह जब परीक्षा शुरू हुई तो लीक हुआ प्रश्नपत्र हूबहू निकला।
अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति ने विश्वविद्यालयीय परीक्षा का मजाक बना दिया है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं के बावजूद कोई परीक्षा निरस्त नहीं की गई है। इससे परीक्षा की शुचिता तार-तार हो गई है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर लीक हुए प्रश्नपत्रों के तिथियों की परीक्षाएं निरस्त कराए जाने की मांग की है।