फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against Padmavat

पदमावत के विरोध में युवा  वाहिनी व शिवसेना का प्रदर्शन 

Wed, 24 Jan 2018 11:54 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 24 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against Padmavat
नारेबाजी कर ‌किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म पदमावत के गुरुवार को रिलीज होने से भड़के हिन्दु युवा वाहिनी व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निदेशक का अलग-अगल स्थानों पर पुतला फूंक विरोध जताया। शिवसैनिकों ने संघ के आवाहन पर बुधवार को छाया चौराहे पर फिल्म पदमावत के फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर प्रांतीय प्रभारी किशललाल रावत ने कहा कि संजय लीला भंसाली हमारी भावनाओं से खेल रहा है।  

विज्ञापन


 पैसे कमाने के लालच में इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसे हिन्दु बर्दाश्त नही करेंगे। वहीं हैदरगढ़ कस्बे में पद्मावत फिल्म रिलीज करने के विरोध में लोगों ने लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। भारी संख्या में एकजुट लोगों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कोतवाल पीके तिवारी ने लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन विरोध शांत नहीं हो सका। एसडीएम संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर फिल्म रिलीज के विरोध में ज्ञापन लेकर सभी को शांत किया। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, अभिषेक शाह, भानू प्रताप सिंह, विजय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed