फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pradhan's Husband murdered

चुनावी रंजिश में प्रधान के पति की हत्या

Wed, 27 Jul 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 27 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's Husband murdered
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रंजिश में प्रधान के पति की हत्या कर दी गई। शव सुबह संग्रामपुर थाने के मड़ौली गांव के बिरहुआ के पास संपर्क मार्ग के किनारे पड़ा मिला। कुछ ही दूर पर ही बीयर की खाली बोतलें व सिगरेट का पैकेट पड़ा था। शव पर चोट के निशान नहीं थे लेकिन काला पड़ चुका था। प्रत्यक्षदर्शी प्रधान के पति को जहर देकर मारने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने शव को घर पहुंचाया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिना आरोपियों की गिरफ्तारी के वे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। एसपी की ओर से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिवारीजन व ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व प्रधान के भतीजे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित तीन टीमों का गठन किया है। तनाव को देखते हुए मृतक के घर पर पुलिस की तैनाती की गई है। थाना क्षेत्र संग्रामपुर की ग्राम पंचायत धोएं निवासी धीरेंद्र ऊर्फ रामू पाल की गांव के शेर बहादुर यादव से चुनावी रंजिश चल रही थी। पंचायत चुनाव में रामू की पत्नी संगीता पाल ने शेर बहादुर की चाची सुवंशा देवी को पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान शेर बहादुर आदि ने रामू की पिटाई भी की थी जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था। रामू के पिता भुवनेश्वर पाल व पत्नी संगीता के मुताबिक मंगलवार को रामू घर पर ही था। शाम को वह बाइक लेकर गांव की ओर निकला और टीकरमाफी बाजार में गांव के राम बहादुर गुप्ता के साथ देखा गया था। देर रात तक रामू घर नहीं लौटा तो परिवारीजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed