फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pelting on bus due to rumere of accident

एक्सीडेंट की अफवाह पर किया बस पर पथराव

Wed, 09 Aug 2017 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 09 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
pelting on bus due to rumere of accident

मोतिगरपुर में एक्सीडेंट कीअफवाह फैलने से नाराज चार युवकों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पथराव से कोई यात्री घायल नहीं हुआ। बस के चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दोस्तपुर से सुल्तानपुर चलने वाली प्राइवेट बस प्रतिदिन की तरह बुधवार को सवारियों को भरकर सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में कटरा बाजार के पास बस की तेज हवा से लड़खड़ा कर एक व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा। दुर्घटना समझ चार लोगों ने कार से बस का पीछा कर लिया।
विज्ञापन


युवकों ने बस को मोतिगरपुर कस्बे के पास रोक लिया। बस रुकते ही युवकों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। युवकों ने बस में चढ़कर उसका शीशा तोड़ डाला। पथराव से सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस पहुंची आरोपी फरार हो चुके थे। बस चालक गिरधारी यादव की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र पाल, हरिप्रकाश, विवेक कुमार और माता प्रसाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed