{"_id":"5999bc4e4f1c1b545b8b45f0","slug":"peacock-and-buffalo-dies-of-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मोर और भैंस की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से मोर और भैंस की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर रविवार को करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर व एक भैंस की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मोर का पोस्टमॉर्टम कराकर शव को दफना दिया।
विज्ञापन
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे भवनी गांव में स्थित नलकूप में होने वाली विद्युत सप्लाई के बिजली के तार में रविवार की सुबह एक मोर फंस गया जिससे उसे करंट लग गया। करंट से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे दफना दिया। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के पूरे बख्तावर गांव की है। गांव निवासी डब्बू पासी की भैंस रविवार की शाम घर के समीप खूंटे से बंधी थी तभी बिजली का तार टूटकर भैंस पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार जर्जर हो चुका है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन तार नहीं बदला गया।
विज्ञापन