{"_id":"598351ff4f1c1b18778b4749","slug":"one-women-dies-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व चिकनगुनिया से पीड़ित महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू व चिकनगुनिया से पीड़ित महिला की मौत
Amarujala Bureau
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू व चिकनगुनिया से पीड़ित एक महिला की बुधवार को लखनऊ में मौत हो गई। केजीएमयू की रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अब तक डेंगू से आठ लोग पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र के परवर गांव निवासी अरशद की पत्नी तनवीर फातिमा (40) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू व चिकनगुनिया की पुष्टि होने पर परिवारीजन उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराए थे।
विज्ञापन
तनवीर फातिमा का उपचार चल रहा था। बुधवार को तनवीर की मौत हो गई। केजीएमयू प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ सुल्तानपुर को बृहस्पतिवार को भेजी। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि केजीएमयू की रिपोर्ट मिली है। जिसमें तनवीर फातिमा की मौत डेंगू व चिकनगुनिया से बताई गई है। शुक्रवार को परवर गांव में चिकित्सकों की एक टीम भेजकर अन्य लोगों की जांच के साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन