{"_id":"68d71120274bfc108d48a19f62192171","slug":"one-die-in-accident-due-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में हाईवे पर टकराए चार वाहन, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में हाईवे पर टकराए चार वाहन, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में सोमवार की सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चार वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में एक चिकित्सक समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। चालक योगेंद्र सिंह की की मौत हो गई।
कमरौली थाना क्षेत्र के महुआबोझ के पास सोमवार की सुबह इनोवा कार समेत चार वाहन आपस में ही टकरा गए। दुर्घटना में इनोवा सवार डॉ. यशवंत सिंह निवासी दिहावत जिला चंदौली, चालक योगेंद्र सिंह बड़हटी थाना चांद जिला चंदौली, कार पर सवार बसारत अली, पत्नी रियासुल निशा, खतीजा पत्नी मो. हसन निवासी लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने डॉ.यशवंत सिंह और उनके चालक योगेंद्र सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया।