फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mustard oil loaded truck looted

सरसों का तेल लदा ट्रक लूटा

Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil loaded truck looted
अस्पताल में भर्ती लूट का शिकार चालक व खलासी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से सरसों का तेल लेकर बिहार जा रहे ट्रक चालक व खलासी को फैजाबाद की सीमा के पास बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर मारा-पीटा।
विज्ञापन


दोनों के पास से करीब 45 हजार की नकदी छीनने के बाद उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा कर बेेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों को केएनआई कस्बे के पास खेत में फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को लोगों ने दो युवकों को बेहोश पड़ा देखकर सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कानपुर रसूलाबाद निवासी कृष्णा (32), अपने साले खलासी सुनील (20) निवासी कन्नौज के साथ बुधवार की रात ट्रक लेकर बिहार जाने के लिए निकला था। ट्रक पर सरसों का तेल लदा था। दोनों ट्रक लेकर फैजाबाद सीमा पार कर रहे थे, तभी अचानक दूसरे ट्रक ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा व सुनील जब तक कुछ समझते दूसरे ट्रक पर सवार करीब 10 लोग उनके पास पहुंच गए और दोनों को नीचे घसीट लिया। दोनों को असलहे के जोर पर बंधक बनाकर मारा-पीटा। बदमाशों ने सुनील और कृष्णा से 45 हजार रुपये नकदी छीनकर उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया।

बदमाश दोनों को कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत केएनआई कस्बे के पास एक खेत में फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की दोपहर में बगल से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। दोनों को बेहोशी हालत में पड़ा देखकर ग्रामीणों ने कोतवाली नगर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम अर्ध बेहोशी की हालत में अपने साथ हुुई घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद फिर दोनों बेहोश हो गए। चौकी इंचार्ज सीताकुंड अमित कुमार ने बताया कि चालक-खलासी के होश में आने के बाद ही घटना का सही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed