फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Munim shot at, looted

मुनीम को गोली मारकर  डेढ़ लाख रुपये की लूट

Thu, 21 Jul 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 21 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Munim shot at, looted
लखनऊ रेफर - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। शाहगंज पुलिस चौकी के समीप तगादा पर निकले मसाला व्यवसायी के मुनीम को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मुनीम से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में मुनीम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के बाधमंडी निवासी अशोक कुमार गुप्ता (55) पुत्र हरीलाल शाहगंज निवासी मसाला व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल के यहां मुनीम हैं। बृहस्पतिवार की शाम अशोक कुमार पैदल ही चौक इलाके में तगादा करने निकले थे। अशोक शाहगंज पुलिस चौकी के पास पान वाली गली से निकलकर ईदगाह रोड पर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अशोक से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


अशोक ने बदमाशों का विरोध किया तो एक युवक ने अशोक के सीने पर असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद तीनों युवक रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घायल अशोक कुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सरेराह मुनीम को गोली मारकर लूट की सूचना पाते ही एसआई एसपी सिंह, एसआई संदीप राय भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के बाबत घायल व्यवसायी से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed