फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Merchury a playground of animals

यहां मॉर्च्युरी के आसपास रहता कुत्तों का जमावड़ा

Tue, 29 Aug 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 29 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Merchury a playground of animals
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के आसपास कुत्तों का जमावड़ा रहता है। पूर्व में एक महिला के शव की आंख चूहे खा गए थे, समाजसेवियों के बवाल करने के बाद अस्पताल प्रशासन ने यहां चौकीदार की तैनाती की है, बावजूद इसके स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। अमर उजाला ने मंगलवार को मॉर्च्युरी का मुआयना किया तो वहां कुत्ते बैठे मिले। जिले के अस्पतालों में भी कुत्तों और मवेशियों का प्रवेश रोकने के कोई इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन



मॉर्च्युरी में तीन वर्ष पूर्व एक लावारिस महिला का शव रखा गया था। तीसरे दिन जब कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बाहर निकाला तो उसकी आंख गायब थी। इसकी जानकारी जब शहर के कुछ समाजसेवियों को हुई तो जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था। उसके बाद कुछ दिनों तक मॉर्च्युरी के पास चौकीदार की ड्यूटी लगाई जाती रही, लेकिन समय बीतने के साथ फिर सब पहले जैसा हो गया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जिला अस्पताल परिसर में ऑपरेशन के दौरान एक मरीज का चिकित्सक ने हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया था, जिसे परिसर में ही फेंक दिया गया था। दूसरे दिन तीन-चार कुत्ते हाथ के पंजे को खा रहे थे। तत्कालीन डीएम की फटकार के बाद अस्पताल परिसर से कुत्तों के साथ ही मवेशियों को हटाया गया था। मंगलवार की सुबह मॉर्च्युरी के बाहर एक कुत्ता, जबकि तीन-चार मवेशी बैठे मिले। मॉर्च्युरी के पास ही सेप्टिक वार्ड है, जहां इतनी ज्यादा गंदगी है कि कोई भी मरीज रह नहीं सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed