{"_id":"59a6eb144f1c1b54738b47df","slug":"many-adhar-found-at-scrap-dealer-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी की दुकान पर मिले ढेरों आधार कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ी की दुकान पर मिले ढेरों आधार कार्ड
Amarujala Bureau
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
डाक अधीक्षक ने जांच का आदेश दिया
- फोटो : अमर उजाला
कादीपुर कोतवाली के रानीपुर कायस्थ गांव में बुधवार को एक दुकान पर बोरे से बड़ी संख्या में आधार कार्ड कबाड़ की छंटाई करते समय कबाड़ी को मिले। बड़ी संख्या में आधार कार्ड देखकर कबाड़ी घबरा गया। उसने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। फिलहाल कबाड़ में आधार कार्ड मिलने के पीछे डाक विभाग की लापरवाही की चर्चा है। डाक अधीक्षक ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली कादीपुर के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी इसराइल कबाड़ का काम करता है। बुधवार की सुबह उसने एक बोरे को खोला। बोरे से कई आधार कार्ड निकले। बड़ी संख्या में गांव वाले भी उसकी दुकान के पास इकट्ठा हो गए। इसराइल ने बताया कि उसे एक डाक कर्मी ने एक बोरे में कबाड़ दिया था। इस संबंध में रानीपुर कायस्थ के पोस्टमैन से संपर्क नहीं स्थापित हो सका। कादीपुर डाक निरीक्षक डीडी गुप्ता ने बताया कि आधार कार्ड भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
विज्ञापन
इसे डाकघर से जिम्मेदारी पूर्वक वितरित कराया जा रहा है। अगर आधार कार्ड वितरण में पोस्टमैन ने लापरवाही बरती है, तो मामले की जांच करवाई जाएगी। उधर, डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि डाक वितरण की पत्रावली तलब करवाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन