Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wife and father-in-law arrested in connection with man's death

Amethi News: युवक की मौत के मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wife and father-in-law arrested in connection with man's death
.​शिवरतनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी पिता व पुत्री। स्रोत- निजी
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के माठा गांव निवासी सोनू (25) की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी पत्नी महिमा और ससुर राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोनू का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास कुएं में मिला था। पिता उमाशंकर गिरी ने दोनों पर बेटे को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


उमाशंकर के मुताबिक सोनू बुधवार को शिमला से घर आया था। बृहस्पतिवार को वह पत्नी महिमा को लेने उसके मायके गया था। देर शाम अकेले घर लौट आया। रात में भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह वह कमरे में नहीं मिला। परिजनों ने तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास उसकी चप्पल दिखाई दी। कुएं में झांकने पर सोनू का शव मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया था कि सोनू की शादी पांच साल पहले हुई थी। पत्नी पिछले छह महीने से मायके में रह रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। पिता ने बेटे के मोबाइल में पत्नी और ससुर से बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर पत्नी महिमा और उसके पिता राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed