{"_id":"6b0b24713ef4e4afab0973df","slug":"five-arrested-while-planning-a-robbery-orai-news-c-224-1-ori1005-153142-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लूट-डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लूट-डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार
Sun, 29 Nov 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को रामपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार, छह मोबाइल फोन और 1950 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो चार पहिया वाहनों को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
27 नवंबर की रात थाना प्रभारी कृष्णपाल सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम भीखमपुरा के पास रानू कुशवाहा के बगीचे के नजदीक पांच संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों के लूट और डकैती की योजना बनाने की बात सामने आई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनसान स्थानों पर एकत्र होकर वारदात की योजना बनाते थे और ताले व दरवाजे तोड़ने के लिए अपने साथ औजार रखते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोंच के मालवीय नगर निवासी अरबाज राईन, अंशु तिवारी, समीर राईन, मोहम्मद सफीक राईन उर्फ कल्लू और कदौरा थाना क्षेत्र के करमचंदपुर गांव निवासी राज उर्फ छोटू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दो 315 बोर तमंचे, चार कारतूस, लोहे का कटर, सब्बल, प्लास, हथौड़ी, पेचकस और लोहे की सरिया बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा छह मोबाइल फोन और 1950 रुपये नकद भी मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सीओ अंबुज यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे।