फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man dies in storm, daughter injured

आंधी में पेड़ गिरने से पिता की मौत, पुत्री घायल

Tue, 09 May 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 09 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Man dies in storm, daughter injured
पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की देर रात आई आंधी के दौरान घर के सामने लगा एक शीशम का पेड़ टूटकर चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्री पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।       

विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी दीनानाथ (40) पुत्र राम समुझ सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। उनकी बेटी शिखा (18) दूसरी चारपाई पर लेटी थी। देर रात आई तेज आंधी के दौरान घर के बगल लगा वन विभाग का एक शीशम का पेड़ टूटकर दोनों चारपाई पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से दीनानाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी शिखा गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


एक जून को जानी थी बेटे की बारात      
धम्मौर। टिकरी गांव निवासी दीनानाथ के इकलौते बेटे सोनू की एक जून को बारात जानी थी। सोमवार की रात पिता की मौत से शादी की तैयारी गम में बदल गई। दीनानाथ के पिता राम समुझ को पैरालाइसिस है। वे बेटे की मौत से सदमे में है। बार-बार बेटे को याद कर रोने लगते हैं। परिवार में कोहराम मचा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed