{"_id":"5797938d4f1c1b8e0121eb5e","slug":"madarsa-teacher-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाती नहर में शिक्षक डूबा तलाश में उतरे 30 गोताखोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफनाती नहर में शिक्षक डूबा तलाश में उतरे 30 गोताखोर
Amarujala Bureau
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहरपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह मामपुर मदरसे में तैनात शिक्षक शारदा सहायक नहर में डूब गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शिक्षक की तलाश में 30 गोताखोरों को पानी में उतारा है लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। एसडीएम सदर खुद घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव निवासी जुनैद अहमद (35) पुत्र मोहम्मद फारूख धम्मौर थाना क्षेत्र के मामपुर गांव में स्थित मदरसे में पढ़ाते हैं। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जुनैद अहमद साइकिल से मदरसे में पढ़ाने के लिए निकले थे। रास्ते में धम्मौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास जुनैद अहमद प्रसाधन के बाद हाथ धुलने के लिए शारदा सहायक नहर के पास गए थे। हाथ धुलते समय अचानक जुनैद का पैर फिसला और वे नहर के पानी में समा गए।
विज्ञापन
आसपास मौजूद दो-तीन लोगों ने जुनैद को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने नहर में शिक्षक की तलाश के लिए 15 गोताखोरों को पानी में उतारा लेकिन जुनैद का पता नहीं चला। इसके बाद एसडीएम सदर दिनेश गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ने शिक्षक की तलाश में 15 और गोताखोरों को बुलाकर पानी में उतरवाया। एसडीएम दिनेश गुप्ता ने बताया घटना स्थल से शिक्षक की साइकिल व टिफिन मिली है। कुल 30 गोताखोर पानी में शिक्षक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन