{"_id":"56ed86894f1c1b0f678b48f2","slug":"killed-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में अधिवक्ता समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में अधिवक्ता समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर-जायस मार्ग पर अहद गांव के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
फैजाबाद जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव निवासी अधिवक्ता विवेक कुमार कौशल उर्फ बंटी (25) पुत्र ओम प्रकाश कौशल गांव के ही राकेश कुमार कौशल (23) पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद कौशल के साथ शुक्रवार को किसी काम से जायस गए थे। दोनों रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में जामों थाना क्षेत्र के अहद गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक विवेक कुमार कौशल और राकेश कुमार कौशल की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जामों थाने की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मिल्कीपुर गांव निवासी राकेश कुमार कौशल के परिवार में मां माया देवी, भाई राज कमल कौशल, रमेश कौशल, रवींद्र कौशल और राम जियावन कौशल शामिल है। पिता अयोध्या प्रसाद कौशल की पहले ही मौत हो चुकी है। राकेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
इनायतनगर क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव निवासी अधिवक्ता विवेक कुमार कौशल के परिवार में पिता ओम प्रकाश कौशल, मां शीला देवी और भाई सचिव व विपिन हैं। विवेक ने एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद हाल ही में फैजाबाद दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की थी। विवेक की मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।