फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jeep hits bike, husband-wife dead.

जीप और बाइक की  टक्कर में दंपती की मौत

Fri, 19 May 2017 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 19 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jeep hits bike, husband-wife dead.
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ओदरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती फैजाबाद अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए घर से निकले थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव निवासी मोहम्मद अमीन (35) पुत्र नायक लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शंकरगढ़ गांव अपनी ससुराल में पत्नी रुखसाना (32) व बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर मोहम्मद अमीन और रुखसाना फैजाबाद के मिल्कीपुर निवासी बहनोई रईस अली को देखने के लिए अस्पताल जा रहे थे। दोनों कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहम्मद अमीन और रुखसाना की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ ही राहगीर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मोहम्मद अमीन की पर्स की जांच करके उसमें लिखे नाम व पते पर सूचित किया। सूचना के बाद अमीन का साला शहीम जिला अस्पताल पहुंचा और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती ने हेल्मेट नहीं पहना था।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed