{"_id":"a5911a79a100c5d53b3b35c2ef7a7d15","slug":"jcb-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगी जेसीबी सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में लगी जेसीबी सीज
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिया गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव स्थित तालाब की भूमि पर अवैध खनन की शिकायत की। शिकायत पर पहुंचे एसओ ने जीसीबी को कब्जे में लेकर थाने में सीज कर दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गौरीगंज के अमिया गांव स्थित एक तालाब की भूमि पर कई दिनों से खनन माफिया जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब मशीन संचालक से खनन संबंधित जानकारी लेनी चाही तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसओ अरविंद त्रिपाठी से की। शिकायत पर पहुंचे एसओ ने एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। एसओ ने थाने पर लाकर ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी सीज कर दी। एसओ ने बताया कि अवैध खनन व वाहनों के सीज करने की रिपोर्ट एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को भेज दी गई है।
विज्ञापन