{"_id":"6acf846778829e7df503ebc1","slug":"three-arrested-for-providing-bank-accounts-used-in-55-lakh-cyber-fraud-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104256-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 55 लाख रुपये की साइबर ठगी में बैंक खाते देने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 55 लाख रुपये की साइबर ठगी में बैंक खाते देने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।पुलिस
- निवेश के नाम पर हुई थी ठगी, साइबर क्राइम थाना वेस्ट में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
- 31 अक्तूबर 2025 को सामने आया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निवेश के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कमीशन के बदले बैंक खाता लेकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला 31 अक्तूबर 2025 को सामने आया था। एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना वेस्ट में शिकायत देकर बताया था कि अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश के नाम पर उससे 55 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने अनस शेख उर्फ अली, एल. माइकींगाकपा मैतेई उर्फ क्लोज और क्षितिज मेहरा को गिरफ्तार किया। अनस शेख गाजियाबाद का निवासी है, जबकि एल. माइकींगाकपा मैतेई मणिपुर और दिल्ली का निवासी है। क्षितिज मेहरा दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है।
कमीशन लेकर उपलब्ध कराया बैंक खाता-
पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से 4 लाख 30 हजार रुपये एक बैंक खाते में आए थे। यह खाता पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हरप्रीत के नाम पर था। तीनों आरोपियों ने हरप्रीत से यह खाता लिया और कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दिया। इसके बदले उन्होंने हरप्रीत को दो लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।