{"_id":"8098ab806903740c5637be3b36f7b2f0","slug":"jackal-attacks-six-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले में दो बच्चों समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सियार के हमले में दो बच्चों समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
अहरी फिरोजपुर और बराहिमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक सियार ने दो बच्चों समेत पांच लोगों को काट लिया। पीड़ितों को लेकर परिवारीजन सीएचसी पहुंचे, लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने से उन्हें प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन
अखंडनगर थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी बदामा (35) शुक्रवार की सुबह अपने छह वर्षीय बेटे पिंटू के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी एक सियार ने दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। बराहिमपुर गांव से सटे अहरी फिरोजपुर गांव में भी इसी सियार ने शिक्षक अजय कुमार सिंह (30) व रामचेत (40) व बजरंगी पर हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला। पीड़ित लोगों को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन एंटी रेबीज नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
पीड़ितों की मानें तो प्राइवेट चिकित्सक की क्लीनिक पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। सीएचसी अखंडनगर पर एंटी रेबीज इंजेक्शन यदि खत्म हो गया है तो वहां के सीएचसी प्रभारी को मांगना चाहिए था।
विज्ञापन