{"_id":"5925b7b34f1c1b9042536234","slug":"ilicit-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदा में 11 सौ पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदा में 11 सौ पेटी शराब बरामद
Amarujala Bureau
Updated Wed, 24 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनावां गांव में आटा चक्की पर छिपाकर रखी गई 11 सौ पेटी शराब को स्वॉट टीम ने पुलिस की मदद से बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावां मजरे लालू का पुरवा निवासी कपिल देव यादव की आटा चक्की पर तस्करी कर शराब लाई गई थी। इसकी सूचना स्वॉट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को मुखबिर ने दी। सूचना पाते ही स्वॉट टीम प्रभारी ने चांदा कोतवाली पुलिस के साथ सोनावा गांव में कपिल देव की आटा चक्की पर बुधवार को दोपहर छापा मार दिया।
विज्ञापन
छापे के दौरान पुलिस ने 11 सौ पेटी शराब बरामद किया। पुलिस ने कपिल देव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कपिल देव यादव ने बताया कि यह शराब प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजेश यादव की है। चांदा कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि बरामद शराब पर बांबे व्हिस्की का स्टीकर लगा है। कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन