फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl raped. Died during cure.

किशोरी को बंधक बनाकर रेप, इलाज के दौरान मौत

Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

किशोरी को घर में बंधक बनाकर एक युवक ने रेप किया। किशोरी का परिवारीजन घर पर ही इलाज करा रहे थे कि सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन



जामों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर घर में अकेली थी जबकि उसके माता-पिता खेत गए थे। इस बीच गांव का  ही अनंत राम चौरसिया घर में पहुंच गया और किशोरी का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को खेत से जब किशोरी के परिवारीजन वापस घर पहुंचे  तो बेटी को घर में बदहवास देखा। परिवारीजनों ने किशोरी के मुंह पर पानी का छीटा मारा तो वह होश में आई। किशोरी ने परिवारीजनों से आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने तत्काल घटना की सूचना एसओ जामों भरत उपाध्याय को दी। सूचना पाते ही एसओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अनंतराम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया  था। पीड़िता की हालत नाजुक थी। परिवारीजन उसका घर पर ही इलाज करा रहे थे। सोमवार की शाम अचानक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से गांव में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। देर शाम जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और एसपी हीरालाल ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और एसपी हीरालाल ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed