{"_id":"58b3088c4f1c1bbc56830c69","slug":"girl-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल छात्रा की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल छात्रा की मौत से मचा कोहराम
Amarujala Bureau
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के महोना पूरब गांव के पास कार की चपेट में आने से घायल स्कूली बच्चों में एक छात्रा की ट्रॉमा सेंटर में देर रात मौत हो गई। रविवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-बाजार शुकुल मार्ग पर महोना पूरब के पास पंडित राम अधार मिश्र स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने शनिवार की सुबह रोज की तरह बच्चे स्कूल पहुंचे थे। गेट के सामने सड़क पार करते समय जगदीशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से पूरे दीना पाठक मजरे सिंदुरवा गांव निवासी सेहराज की पुत्री नाजिया (15) समेत सात बच्चे घायल हो गए थे। घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से नाजिया को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। ट्रॉमा सेंटर में देर रात उसकी मौत हो गई। नाजिया के पिता सेहराज रियाद में रहते हैं। सड़क हादसे में पुत्री के घायल होने की सूचना पाने के बाद वे घर के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
रविवार की भोर नाजिया का शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। नाजिया की मां जाकिरा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। रियाद से घर पहुंचे नाजिया के पिता सेहराज भी बेटी की मौत से सदमे में है। सेहराज की चार संतानों में नाजिया बड़ी थी। नाजिया की मौत से उसके छोटे भाई अमान (12), एहतेशाम (9) व छह वर्ष की छोटी बहन आसिफा भी गमजदा हैं।
विज्ञापन