फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gayatri's Illegal construction demolished

गायत्री प्रजापति के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Thu, 07 Dec 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 07 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Gayatri's Illegal construction demolished
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमूदपुर में आवास विकास कॉलोनी से सटे तालाब की भूमि पर हुए पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित दो लोगों के अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार को एसडीएम की अगुवाई में जेसीबी लगाकर ढहा दिया गया। इस बीच अधिकारियों और मौजूद लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन



स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमूदपुर में आवास विकास कॉलोनी से सटी तालाब की भूमि के खाते में गाटा संख्या 1020 दर्ज है। शिकायत मिलने के बाद उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराई तो निर्माण कार्य तालाब की भूमि के खाते में पाया गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम, थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कार्यालय की बाउंड्रीवॉल, एक गेट व पिलर जेसीबी से ढहा दिया गया। उसके बाद तालाब के अंदर निर्माणाधीन बैजनाथ सिंह के मकान के पिलर व दीवार को भी जेसीबी से गिराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री के कार्यालय प्रभारी विजयपाल उपाध्याय और एसडीएम व अन्य के बीच काफी नोकझोंक हुई। एसडीएम ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य तालाब की भूमि पर किया गया था, जिसे जेसीबी से गिरवा दिया गया है। दोनों को चेतावनी दी गई है कि अगर तालाब की अराजी पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed