फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gang of criminal arrested

अपराधियों को छुड़ाने वाला गिरोह दबोचा

Sat, 23 Sep 2017 08:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 23 Sep 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Gang of criminal arrested
Crime

जेल में बंद खूंखार अपराधियों को फर्जी बेलबांड तैयार कर सलाखों से बाहर निकालने के गिरोह का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक चार अपराधियों को फर्जी बेलबांड के सहारे बाहर निकाल चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस की मुहर समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन



लंभुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों के जमानत में फर्जीवाड़ा कर रहा है। पुलिस ने इसके लिए गिरोह की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर लंभुआ धर्मराज उपाध्याय ने इसकी सूचना एसपी अमित वर्मा को दी। एसपी ने हर हाल में गिरोह में शामिल आरोपियों को गिरफ्तारी का आदेश दिया था।  शुक्रवार की देर शाम मुखबिर ने सूचना दिया कि मदनपुर गांव के समीप दो लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बिना समय गंवाए मदनपुर पहुंच कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान भदैंया निवासी अंबिका प्रसाद सिंह व चाचपारा निवासी रमेश यादव के रूप में हुई। इनके पास से दोस्तपुर कोतवाली से पकड़े गए लूट के अभियुक्त अंबुज यादव के जमानतदार के फर्जी दस्तावेज व पुलिस की मुहर लगा बेलबॉंड बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस गिरोह को फर्जी जमानत दस्तावेज तैयार करने में महारथ हासिल है। लंभुआ पुलिस को एसपी ने 15 सौ रुपये इनाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed