फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire in Isauli village

इसौली गांव में आग का तांडव, 7 मकान राख

Mon, 01 Feb 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fire in Isauli village

इसौली गांव में सोमवार दोपहर आग लगने से सात मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मियों नेे गांव पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन



गांव निवासी नसीम के मकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण आग की सूचना फायर विभाग को देते हुए नसीम की घर की तरफ दौड़े। इस दौरान आग ने कलीम, इकबाल, असीर, नब्बन, इब्बन और कब्बन के मकान को भी चपेट में ले लिया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना के बाद राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे व नुकसान का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed