कुछमुछ-भटपुरा के बीच वन क्षेत्र में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे भटपुरा व कुछमुछ गांव के बीच में करीब तीन किलोमीटर में वन क्षेत्र है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक अज्ञात कारणों से कुछमुछ से भटपुरा जाने वाली सड़क के किनारे के जंगल में आग लग गई।
आग से पेड़-पौधे जलने लगे। वन्य क्षेत्र से आग की लपटों को उठता देखकर ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को आग लगने की सूचना दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से करीब एक किलोमीटर के दायरे में स्थित पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
आग से तीन मकान जले
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र दामोदरपुर गांव निवासी संदीप के कच्चे मकान में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पड़ोस के विजय कुमार, राधेश्याम का भी मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
दुकान में लगी आग
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी के व्यापारी सुनील सोनकर की दुकान में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से करीब 25 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।