फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer murdered

किसान को गोली से उड़ाया

Wed, 15 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। खेत में बने मचान से फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह नाश्ता लेकर खेत पहुंचे परिवारीजनों को मचान पर खून से लथपथ शव मिला। हत्या की सूचना पाते ही एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन



कुड़वार थाना क्षेत्र के बहुबरा गांव निवासी किसान रामकरन यादव (55) पुत्र भवानी प्रसाद यादव मंगलवार की रात  खेत में मक्के की फसल की रखवाली के लिए निकले थे। रामकरन यादव खेत में बने मचान पर लेटे थे। देर रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह राम करन को नाश्ता देने के लिए उनका भतीजा बृजेश कुमार यादव खेत पहुंचा और मचान पर चढ़ा तो रामकरन का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


रामकरन के सिर व पेट में गोली मारी गई थी। शव देखते ही बृजेश भागकर घर पहुंचा और परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी सोनिया सिंह, एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ सिटी नवीन सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ वहां पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जांच के लिए नमूना लिया है। इस बाबत एसओ कुड़वार अंजुल कुमार ने बताया कि रामकरन की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed