फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   farmer leader killed in accident

हादसे में किसान नेता की मौत

Thu, 22 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
farmer leader killed in accident
उपद्रवियाों ने जलार्ई पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
धान क्रय केंद्र जा रहे किसान नेता को बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने नरायनपारा गांव के पास रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भड़के लोगों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जाम लगाकर जमकर उपद्रव किया। उन्होंने कादीपुर पुलिस की जीप और चारबाग डिपो की बस को आग के हवाले कर दिया। कई थानों की पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। 
विज्ञापन


भाकियू (चौधरी गुट) के जिला उपाध्यक्ष जुग्गीलाल यादव (55) निवासी शाहपुर लपटा थाना मोतिगरपुर व नन्हेलाल वर्मा (45) निवासी बिसुनपुर दोपहर को बाइक से कादीपुर धान क्रय केंद्र जा रहे थे। बाइक नन्हेलाल वर्मा चला रहा था।
विज्ञापन


कादीपुर कस्बे से पहले नरायनपारा गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जुग्गीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखते ही भीड़ उग्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस वाले जीप छोड़कर भाग खड़े हुए। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप और चारबाग डिपो की एक बस को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कादीपुर मोतीलाल सिंह के वाहन पर भी भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव से एसडीएम के ड्राइवर रमाशंकर यादव के हाथ में चोट लग गई।

हाईवे पर चल रहे बवाल की जानकारी मिलने के बाद सीओ कादीपुर योगेंद्र सिंह व कई थानों की पुलिस नरायनपारा पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भीड़ को तितर-बितर किया। शाहपुर लपटा निवासी जुग्गीलाल यादव के ऊपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र चिंतामणि, तीन पुत्रियां कोमल, रानी व आकांक्षा हैं। आकांक्षा के अलावा तीनों की शादी हो चुकी है। जुग्गीलाल की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। 


जुग्गीलाल 1998 में भाकियू से जुड़े थे। क्षेत्र के किसान आंदोलनों में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। यही वजह रही कि भाकियू चौधरी गुट में उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जुग्गीलाल के निधन पर अन्य किसान दलों ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed