{"_id":"56f80a0a4f1c1b0933f15055","slug":"farmer-died-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आग बुझाने से झुलसे किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में आग बुझाने से झुलसे किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खेत में आग से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़बड़ खपराडीह गांव में शनिवार की देर शाम गन्ने के खेत में आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गुड़बड़ खपराडीह गांव निवासी किसान काशीराम यादव (60) पुत्र बलदेव यादव के गन्ने के खेत में शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। गन्ने के खेत में लगी आग को काशीराम बुझा रहे थे। अचानक उनके कपड़े में आग पकड़ ली। देखते ही देखते काशीराम आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। आग से जलकर एक बीघा गेहूं की फसल और एक बिस्वा गन्ने की फसल का नुकसान हुआ है। किसान की मौत की सूचना पाते ही एसडीएम जयसिंहपुर रमेश शुक्ला ने कानूनगो राम मूरत वर्मा और लेखपाल रामतीरथ को गुड़बड़ खपराडीह गांव भेजा।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षकों ने घटना स्थल की जांच कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी।
एसडीएम जयसिंहपुर रमेशचंद्र शुक्ल ने बताया कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही 30 हजार रुपये राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत भी दिया जाएगा।