फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Engineer Drunk, scene created in office

एक्सईएन के शराब के नशे  में होने पर मचा हड़कंप

Mon, 08 Aug 2016 10:22 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 08 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Engineer Drunk, scene created in office
लखनऊ रेफर किया - फोटो : अमर उजाला

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता के सोमवार को कार्यालय में शराब के नशे में होने की सूचना से बवाल मच गया। कार्यालय में बवाल की सूचना पर पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी सदर पहुंच गए। उन्होंने एक्सईएन को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इमरजेंसी चिकित्सक ने एक्सईएन के शराब के नशे में होने की सूचना पुलिस को भेज दी।

विज्ञापन


इसके बाद मामले को मैनेज करने का खेल शुरू हो गया। शाम तक एक्सईएन का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। देर शाम एक्सईएन को जिला अस्पताल से एक प्राइवेट चिकित्सालय व उसके बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



शहर के दरियापुर स्थित हाइडिल ऑफिस में सोमवार को युवा कांग्रेसी बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान ही एक्सईएन के नशे में होने की सूचना मिलते ही कार्यालय व अधिकारियों में हडकंप मच गया। बवाल बढ़ता देख डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर दिनेश गुप्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अपनी सरकारी जीप से एक्सईएन का मेडिकल टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने अपनी लिखित सूचना में एक्सईएन प्रथम राजीव वर्मा को नशे में बताते हुए कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। इस बीच एक्सईएन को बचाने का खेल शुरू हो गया। विद्युत वितरण खंड कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक करीब पांच घंटे बवाल चलता रहा। इसके बाद भी देर शाम तक पुलिस ने एक्सईएन का मेडिकल टेस्ट नहीं कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed