फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Driver Killed. Picup looted

चालक की हत्या कर पिकअप लूटी

Tue, 03 Nov 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक चालक की हत्या कर बदमाशों ने पिकअप वाहन लूट लिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे स्थित बेलवारी मोड़ के पास खड्ड में चालक का शव मिला। पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन



दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर निवासी जहीर (47) पुत्र मोहम्मद कासिम की पिकअप संख्या यूपी 44 टी 8950 है। पिकअप को खुद जहीर चलाता था। सोमवार को जहीर पिकअप लेकर दोस्तपुर कस्बे से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। रात करीब 11 बजे जहीर ने पिता को फोन करके सूचना दी कि वह दोस्तपुर बाजार में एक शराब की दुकान पर बैठा है। देर रात घर आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जहीर का फोन बंद हो गया। मंगलवार की सुबह मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलवारी मोड़ के पास हाईवे किनारे खड्ड में जहीर का शव पड़ा था जबकि वाहन नदारद था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसओ मोतिगरपुर राजीव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed