फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Doctor did careless operation, woman on ventilator

पथरी के ऑपरेशन में काट डाली किडनी-लीवर की नस

Fri, 01 Jul 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 01 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Doctor did careless operation, woman on ventilator
डॉक्टर ने खारिज किए आरोप - फोटो : अमर उजाला

लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला की पथरी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने किडनी और लीवर की नस ही काट डाली। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने महिला को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाहाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला को वहां वेंटीलेटर पर रखा गया है। मामला शहर के एक निजी हॉस्पिटल से जुड़ा है। 

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन (पंत स्टेडियम) निवासी आशा रानी (65) पत्नी जॉनसन जोसफ के किडनी में पथरी थी। परिवारीजन आशा रानी को लेकर शहर के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे। आशा रानी की जांच डॉ. सादिक अली ने की। जांच रिपोर्ट के बाद आशा रानी को चिकित्सक ने हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। 12 जून को डॉ. सादिक अली ने लेप्रोस्कोपिक विधि से पथरी का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद चिकित्सक ने आशा रानी को हॉस्पिटल में 20 जून तक भर्ती रखा था। 20 जून की देर शाम आशा रानी की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके शरीर में मवाद बनने लगा। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने आशा रानी को ठीक होने की बात कहकर डिस्चार्ज कर दिया। परिवारीजन आशा देवी को लेकर घर पहुंचे तो उनकी हालत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन में परिवारीजन आशा देवी को लेकर इलाहाबाद के एक हॉस्पिटल में पहुंचे, जहां आशा रानी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आशा रानी की किडनी और लीवर की नस कटी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों के मुताबिक आशा रानी की हालत बेहद खराब है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। परिवारीजनों ने चिकित्सक डॉ. सादिक अली पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed