फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Doctor asked for bribe, video viral

मेडिकल बनाने को चिकित्सक ने ली घूस, वीडियो वायरल

Thu, 06 Jul 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 06 Jul 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Doctor asked for bribe, video viral
जांच की जाएगी - फोटो : अमर उजाला

रिश्वत लेने के वीडियो बनाने का ताजा मामला सीएचसी पीपी कमैचा में सामने आया है।  मेडिकल बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे युवक से चिकित्सक ने पांच सौ रुपये घूस की मांगी। चार सौ रुपये पर बात तय होने पर युवक ने चिकित्सक को पांच सौ रुपये का नोट दिया। चिकित्सक ने पांच सौ रुपये जेब के हवाले करने के बाद युवक को सौ रुपये वापस कर दिए। हालांकि इस दौरान युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सीएमओ/ एसीएमओ डॉ. रामआसरे ने जांच का आदेश दिया है।                   

विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सतीश यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सतीश कुमार छुट्टियों में घर आया था। परिवार में कुछ काम होने की वजह से वह दिल्ली ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंच सका। सतीश कुमार 27 जून को सीएचसी पहुंचा और चिकित्सक डॉ. राम सजीवन से बीमारी का मेडिकल के साथ ही फिटनेस बनाने की बात कही। चिकित्सक ने उससे बीमारी के मेडिकल और फिटनेस बनाने के नाम पर पांच सौ रुपये मांगे।
विज्ञापन


युवक से चिकित्सक की चार सौ रुपये पर बात तय होने के बाद सतीश ने उन्हें पांच सौ रुपये की नोट दिया। चिकित्सक ने पांच सौ रुपये लेने के बाद अपने पास से सौ रुपये वापस कर दिया। डॉ. राम सजीवन की ओर से लिए गए रुपये का सतीश के दोस्त सूचित मिश्रा निवासी इशीपुर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।               
विज्ञापन
विज्ञापन

               
फिटनेस के नाम पर लिया पैसा, लेकिन कर दिया वापस                  
चांदा। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राम सजीवन ने कहा कि उन्होंने युवक से फिटनेस बनाने के लिए रुपये लिए थे, लेकिन जब एक युवक वीडियो बनाने लगा तो वापस कर दिया था।                   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed