{"_id":"f9951767b30ca766a581f57e4b380d75","slug":"district-judge-inspects-the-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज के नेतृत्व में शुक्रवार को अमेठी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक से सजा पूरी कर चुके कैदियों की कोर्ट में पैरवी कर जल्द छुड़ाने को कहा।
विज्ञापन
जिला जज डॉ. नरेश कुमार बहल के नेतृत्व में जिलाधिकारी अमेठी जगतराज त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक हीरालाल, डीएम सुल्तानपुुर एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे जेल का त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से पूछताछ की। जेल में मिलने वाले भोजन-पानी के बारे में अधिकारियों ने बंदियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
जिला जज ने बंदियों को मिलने वाली सुविधा को चुस्त-दुरुस्त करने को कहा। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला से जेल में निरुद्ध उन कैदियों के बारे में जानकारी ली, जो अपनी आधे से ज्यादा सजा काट चुके हैं। उन कैदियों को पैरवी कर कोर्ट से जल्द से जल्द रिहा कराने का निर्देश दिया। करीब घंटे भर के निरीक्षण के बाद जिला जज और सभी अधिकारी जेल से चले गए।
विज्ञापन