फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dacoits killed a person

डकैतों ने बरपाया कहर एक की हत्या, 16 घायल

Tue, 29 Aug 2017 09:56 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 29 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Dacoits killed a person
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाने के दो गांवों में सोमवार रात अलग-अलग समय पर पहुंचे डकैतों ने तीन परिवारों के सभी सदस्यों को बांधकर बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर डकैतों ने बंधक बनाए गए लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना में जहां एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं एक को गंभीर हालत मेें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। महिलाओं-बच्चों समेत 15 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। 

विज्ञापन



स्थानीय थाने के गांव सैंठा निवासी निसार अहमद के घर सोमवार रात करीब 12 बजे धारदार हथियार से लैस 7-8 डकैतों (शरीर पर कच्छा-बनियान व मुंह खुला) ने धावा बोला। डकैतों ने घर के बाहर सो रहे निसार अहमद को बंधक बनाकर मारा-पीटा और उन्हीं से घर का दरवाजा खोलवाया। घर का दरवाजा खुलने के बाद डकैतों ने निसार की पत्नी किस्मतुलनिशां, पुत्र सिद्दीक व दो पुत्रियों से भी मारपीट की। मारपीट कर परिवार को बंधक बनाने के बाद डकैत घर में रखी तीन अटैची (अटैचियों में करीब एक लाख के आभूषण व कपड़े थे) उठा ले गए। सैंठा के बाद डकैत करीब डेढ़ बजे अत्तानगर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


यहां डकैतों ने बंद पड़े पोल्ट्री फार्म के चौकीदार मुसई निवासी जरियारी थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ को मारपीट कर बंधक बना लिया। मुसई को साथ लेकर डकैत देवराज के घर पहुंचे। यहां डकैतों ने बाहर सो रहे देवराज व उनके भाई मेवालाल (40) से घर का दरवाजा खोलवाया। दरवाजा खुलने के बाद डकैतों ने दोनों परिवारों के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर उनके घरों में लूटपाट शुरू की। मेवालाल व उसके घर आए रिश्तेदार संतोष ने विरोध किया तो डकैतों ने उन्हें धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। डकैतों के हमले में देवराज की पत्नी उमा, पुत्र शिवम, मेवालाल की पत्नी राजकुमारी, पुत्र अमित, आदेश, बब्लू, प्रिंस व पुत्री राधा के साथ बहन सीतापती को भी मामूली चोटें आईं। सीतापती के शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए ग्रामीणों को आता देख डकैत भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ गंभीर रूप से घायल मेवालाल व संतोष को एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मेवालाल को मृत घोषित कर संतोष को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी बीसी दुबे, सीओ आरबी सिंह एसएचओ अनिरुद्ध सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed