{"_id":"57c1d98f4f1c1bd539d4ff8a","slug":"criminal-looted-roadways-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस चालक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर रोडवेज बस चालक से लूट
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर असरोगा पावर हाउस के पास कैंट डिपो की बस के चालक व परिचालक से असलहे के जोर पर चार बदमाशों ने 13 हजार रुपये लूट लिए। किसी राहगीर की मदद से पीड़ित चालक ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। नेशनल हाईवे पर वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सीओ सिटी व दो थानों की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लखनऊ से शुक्रवार रात परिवहन निगम की कैंट डिपो की बस वाराणसी के लिए निकली थी। बस रात करीब साढ़े 12 बजे कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा पावर हाउस के पास पहुंची थी।
तभी उसका अगला टायर पंक्चर हो गया। बस चालक शोभनाथ व परिचालक संजय ने पीछे से आ रही दूसरी कैंट डिपो की बस रोककर अपनी बस पर सवार 16 यात्रियों को उसमें शिफ्ट कर दिया। यात्रियों के जाने के बाद चालक और परिचालक बस में लेटकर सुबह होने का इंतजार करने लगे। शनिवार भोर करीब तीन बजे चार युवक असलहा लेकर बस में चढ़ गए।
विज्ञापन
चालक व परिचालक जब तक कुछ समझते बदमाशों ने दोनों के तमंचा सटा दिया। इसके बाद एक युवक ने परिचालक संजय की बैग में रखे 13 हजार रुपये लूट लिए। दूसरे युवक ने चालक व परिचालक के मोबाइल सेट की बैटरी निकाल ली।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों फरार हो गए। इस बीच एक राहगीर को चालक शोभनाथ ने रोक कर उससे मदद मांगी। राहगीर ने लूट की वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी।
चना पाते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद धम्मौर थानाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, कुड़वार थाने के बंधुआकलां चौकी इंचार्ज अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। शनिवार की सुबह सीओ सिटी नवीना शुक्ला घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित चालक व परिचालक से पूछताछ की।