फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Child crushed to death during political rally

सपा नेता की रैली में बाइक से कुचलकर मासूम मरा

Sun, 20 Sep 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर क्षेत्र में रविवार की निकली सपा नेता की रैली में शामिल बाइक से कुचलकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली निवासी सपा नेता अखिलेश तिवारी पुत्र देवी प्रसाद तिवारी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इसके पहले अखिलेश तिवारी के पिता देवी प्रसाद तिवारी जिला पंचायत सदस्य थे। रविवार को अखिलेश तिवारी ने विशाल रैली निकाली थी। रैली क्षेत्र के धरावां गांव के पास पहुंची ही थी कि एक बाइक ने सड़क किनारे खड़े मोहम्मद इजहार के पांच वर्षीय बेटे इशहाक को रौंद दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल इशहाक को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सपा नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरावां गांव के पास सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। तनाव की जानकारी पाते ही पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरावां गांव के प्रधान मेराज अहमद और पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ कुड़वार अंजुल कुमार ने बताया कि इशहाक की मां की तहरीर पर अखिलेश तिवारी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed