{"_id":"587662404f1c1b922bba8537","slug":"case-of-code-of-conduct-on-sp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में सपा विधायक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में सपा विधायक पर केस दर्ज
Amarujala Bureau
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी और अपना गुणगान लंभुआ के सपा विधायक संतोष पांडेय को भारी पड़ गया। करीब 24 घंटे से सोशल मीडिया पर पार्टी, खुद के प्रचार के वीडियो व पोस्टर के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। पार्टी प्रत्याशी घोषित (अखिलेश गुट) होने के बाद यह उनके खिलाफ दूसरा मुकदमा है। एक मुकदमा उनके समर्थकों के खिलाफ भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
लंभुआ विधायक संतोष पांडेय को वाट्स एप पर मंगलवार को अपना एक प्रचार का वीडियो और मुख्यमंत्री के साथ अपना पोस्टर कई ग्रुपों में भेजना भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर प्रचार का वीडियो व पोस्टर वायरल होने पर इंस्पेक्टर लंभुआ ने विधायक के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर विधायक की ओर से भेजे गए पोस्टर में मुख्यमंत्री के साथ उनकी फोटो लगी है।
विज्ञापन
साथ ही ‘विकास से विजय की ओर’ का स्लोगन लिखा गया है। वीडियो में विधायक की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों के फोटो की एक डाक्यूमेंट्री फिल्म है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो विधायक के निजी नंबर से भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री पाए जाने पर विधायक के खिलाफ कोतवाली लंभुआ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके पहले भी विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विधायक के समर्थकों के खिलाफ एक मुकदमा लंभुआ कोतवाली में दर्ज है। सीओ लंभुआ नवीना शुक्ला ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का हर हाल में अनुपालन कराया जाएगा।