{"_id":"57473aee4f1c1b4407690799","slug":"case-filled-angainst-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी अवर अभियंता समेत दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभारी अवर अभियंता समेत दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व फॉल्ट दुरुस्त कर रहे संविदा कर्मी की करंट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रभारी अवर अभियंता और एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी विक्रमजीत यादव (35) पुत्र अंजनी यादव पावर कॉर्पोरेशन में संविदा पर लाइनमैन था। बीते सोमवार की रात करीब 10 बजे वह पुलिस अधीक्षक आवास के पास बढ़ैयावीर मोड़ पर विद्युत पोल पर फॉल्ट ठीक करने गया था।
विज्ञापन
शटडाउन लेने के बाद विक्रमजीत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। तभी बिजली की सप्लाई चालू हो गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता अंजनी यादव की तहरीर पर प्रभारी अवर अभियंता और एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज है।
विज्ञापन