फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filled against CEO of Home Shop 18

होम शॉप 18 के सीईओ पर दर्ज होगा केस

Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case filled against CEO of Home Shop 18
ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदी गई साड़ी फटी होने पर कोर्ट ने होम शॉप 18 व टीवी 18 होम शॉपिंग नेटवर्क के सीईओ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले का है।
विज्ञापन


शहर के शास्त्री नगर निवासी अधिवक्ता रवींद्र कुमार पांडेय की पत्नी सीमा पांडेय ने 19 मई 2015 को फोन से एक साड़ी की ऑनलाइन बुकिंग होम शॉप 18 व टीवी 18 होम शॉपिंग नेटवर्क से कराई थी। 23 मई 2015 को सीमा को 1168 रुपये की साड़ी दी गई। पैकेट को खोलने पर साड़ी फटी थी और कई स्थानों पर रफू की गई थी।
विज्ञापन


इस पर सीमा ने 30 मई 2015 को कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन उन्हें बदलकर दूसरी साड़ी नहीं दी गई। सीमा के पति रवींद्र ने कोर्ट में कंपनी के सीईओ संदीप मलहोत्रा व संजीव अग्रवाल, मार्केटिंग चीफ विक्रांत खन्ना निवासीगण सातवां तल, प्लांट नंबर एफसी 24 फिल्म सिटी सेक्टर 16 ए नोएडा गौतमबुध नगर और मैनेजिंग डायरेक्टर दीप्त पंकज चुग व पुष्पा चुग निवासीगण विवाना डिजायनर प्राइवेट लिमिटेड 55 टू 67 जयवीर इंडस्ट्रियल स्टेट अपोजिट शिवगंगा हॉस्पिटल निकट भारत पेट्रोल पंप पांडेय सारा सूरत, गुजरात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दी थी। एसीजेएम द्वितीय प्रभानाथ त्रिपाठी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश नगर कोतवाल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed