फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against Gayatri's son

पूर्व मंत्री गायत्री के बेटे  सहित सात पर केस दर्ज

Mon, 11 Dec 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 11 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Case against Gayatri's son
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

शासन के निर्देश पर स्थानीय तहसील प्रशासन ने भूमाफिया के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे समेत सात लोगों के विरुद्ध सरकारी भूमि पर कब्जे का केस दर्ज कराया गया है। तीन अन्य लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन



शासन के सख्त निर्देश पर स्थानीय तहसील प्रशासन ने सरकारी व सुरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया के विरुद्ध शिकंजा कसना तेज कर दिया है। तहसील प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए भूमाफिया के विरुद्ध लगातार कई दिनों से अभियान चलाकर राजस्व कर्मी अवैध निर्माण कार्य पर जेसीबी चलवा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने दस बड़े भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें स्थानीय तहसील के गांव पीपरपुर निवासी हेमंत सिंह ने 1.094 हेक्टेयर, भीमी निवासी वंशराज सिंह ने 1.011 हेक्टेयर, पीपरपुर के शेर बहादुर सिंह ने 1.314 हेक्टेयर, बेनीपुर निवासी राजाराम ने 0.379 हेक्टेयर, बेनीपुर निवासी नसीम ने 0.210 हेक्टेयर, महमूदपुर निवासी अनिल प्रजापति पुत्र गायत्री प्रसाद प्रजापति ने 0.078 हेक्टेयर, रामगढ़ निवासी बैजनाथ सिंह ने 0.020 हेक्टेयर, सड़िला निवासी शिवदास, शिवलाल, रामकेवल ने 0.253-0.253 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हेमंत सिंह, वंशराज सिंह और शेर बहादुर सिंह के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया गया, वहीं पूर्व मंत्री के बेटे अनिल प्रजापति सहित सात लोगों का अवैध निर्माण हटवाते हुए लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत केस दर्ज किया गया है। तहसीलदार महेंद्र श्रीवास्तव ने कार्रवाई किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में भूमाफिया को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed